पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएन और डिंडा की राहें जुदा, अलग-अलग कमेटी मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के चुनाव के मसले पर अध्यक्ष पीएन सिंह और महामंत्री बीके डिंडा की राहें जुदा हो गई हैं। चुनाव पर चर्चा के लिए दोनों ने अलग-अलग कमेटी मीटिंग बुलाई है। अध्यक्ष समर्थकों ने शनिवार (27 सितंबर) की सुबह नौ बजे और महामंत्री समर्थकों ने दो अक्टूबर की सुबह आठ बजे कमेटी मीटिंग की सूचना जारी की है।
महामंत्री पलटे, तो बुलाई मीटिंग : सिंह
अध्यक्ष पीएन सिंह ने समर्थक पदाधिकारियों को बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को तय हुआ था कि हमें चुनाव में जाना चाहिए। इसके तहत शुक्रवार को टॉप थ्री विचार-विमर्श करने के लिए बैठे। तीनों चुनाव के लिए राजी हो गए। तय हुआ कि रविवार की सुबह आठ बजे से कमेटी मीटिंग और 30 को कंफरमेशन मीटिंग होगी। बैठक में दो पदाधिकारी शिवेश वर्मा और अरविंद पांडे को छोड़कर सभी उपस्थित थे। लेकिन, शाम को महामंत्री बीके डिंडा ने उनके (अध्यक्ष) के पीए से कहा कि कमेटी मीटिंग दो अक्टूबर को बुलाई जाएगी। इसके बाद समर्थक पदाधिकारियों ने बैठक कर आपातकालीन कमेटी मीटिंग बुलाने का फैसला लिया। ऐसा महामंत्री के पलटने के कारण हुआ।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पद से चिपके रहना चाहते हैं अध्यक्ष : बीके।