पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महामहिम के स्वागत की तैयारी, सड़क से ऑडिटोरियम तक होगा नया लुक

महामहिम के स्वागत की तैयारी, सड़क से ऑडिटोरियम तक होगा नया लुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सर्किट हाउस में रंग-रोगन करते कर्मचारी।)
जमशेदपुर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 28 दिसंबर को शहर आ रहे हैं। वे टाटा ऑडिटोरियम में निखिल भारत बंग परिषद के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महामहिम लगभग साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे। उनके आगमन की तैयारी शहरभर में चल रही है। सड़क से लेकर ऑडिटोरियम को नया लुक दिया जा रहा है। डीसी डॉ अमिताभ कौशल रोजाना तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं।
मच्छरों से बचाव के लिए जालीदार खिड़की
सर्किट हाउस की खिड़कियों को विशेष तौर पर बदला जा रहा है। यहां दो खिड़कियां लगाई जा रही हैं। अंदर की खिड़की में कांच, तो बाहर की खिड़की में बारिक जाली लगी रहेगी। दरवाजों पर भी ऐसी ही व्यवस्था की जा रही है। दरवाजे का लाकिंग सिस्टम बदल दिया गया है ।