पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 शिक्षकों की बहाली के लिए तैयार हो रहा प्रस्ताव

500 शिक्षकों की बहाली के लिए तैयार हो रहा प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) व अंगीभूत कॉलेजों में पांच सौ नए शिक्षकों की बहाली का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव में स्वीकृत पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब कॉलेज में पद स्वीकृत हुआ था, उस समय विद्यार्थियों की संख्या औसतन एक हजार थी। अभी अंगीभूत कॉलेजों में छात्रों की संख्या औसतन चार हजार है। छात्रों के अनुपात में केयू में शिक्षकों की काफी कमी है।

अभी केयू के अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों के 489 पद स्वीकृत हैं, जबकि कार्यरत 286 ही हैं। शिक्षकों की कमी के कारण वीसी डॉ आरपीपी सिंह और प्रोवीसी डॉ शुक्ला मोहंती को भी क्लास लेना पड़ रहा है। इसे आधार बनाकर विवि प्रशासन की ओर से सभी अंगीभूत कॉलेज के प्रिंसिपल को भी क्लास लेने की सलाह दी गई है। केयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी व कॉलेज में शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों की कमी दूर करने की पहल शुरू कर दी है। इसके तहत पिछले दिनों केयू के वीसी डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में विवि अधिकारी व पद सृजन कमेटी की बैठक हुई थी। उसमें यूनिवर्सिटी व कॉलेज में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों व विद्यार्थियों की संख्या पर चर्चा हुई।

साथ ही सभी कॉलेजों को वर्तमान में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की संख्या व स्वीकृत पद का ब्योरा मंगा गया था। कॉलेज से मिले ब्योरा से इस बात का खुलासा हुआ है कि जब कॉलेज में पद स्वीकृत हुआ था, उस समय केयू के तहत आने वाले कॉलेजों में छात्रों की कुल संख्या लगभग 15 हजार थी। अभी यह संख्या 48 हजार से अधिक है। ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं उस समय के स्वीकृत पद पर कार्यरत शिक्षकों में से आधे से अधिक शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस तरह से अभी जितने शिक्षकों की जरूरत है, उसमें तीन तिहाई कम है।

क्या है योजना
पद सृजन कमेटी को कुलपति ने यूजीसी मापदंड के अनुसार पद सृजित करने का निर्देश दिया है। यूजीसी के अनुसार 40 छात्रों पर एक शिक्षक होना चाहिए, जबकि केयू में अभी एक शिक्षक पर औसतन 200 छात्र हैं। केयू की ओर से पद सृजित करने का जो प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, उसे मानव संसाधन विभाग को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद पद पर नियुक्ति करने के लिए उसे झारखंड लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा।
50 हजार छात्र और शिक्षक मात्र 286
केयू में छात्रों की संख्या 50 हजार से अधिक हैं और शिक्षक 286, जबकि यहां स्वीकृत पद 489। जब पद स्वीकृत हुआ था, तो उस समय इन कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या लगभग 15 हजार थी। इस तरह से विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या व रिक्त पदों को मिलाकर 700 से भी अधिक शिक्षकों की जरूरत है। इसलिए कमेटी को वर्तमान स्वीकृत पदों में औसतन 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने और जहां पहले से स्वीकृत पद कम हैं, उनमें 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया है।
कॉलेज स्वीकृत पद कार्यरत प्रस्तावित संख्या
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज 93 61 185
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज 65 30 70
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज 60 41 120
ग्रेजुएट कॉलेज 56 31 36
एबीएम कॉलेज 42 30 85
एलबीएसएम कॉलेज 36 19 75
बहरागोड़ा कॉलेज 20 08 40
घाटशिला कॉलेज 36 17 75
महिला कॉलेज, चाईबासा 44 23 90
जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा 09 07 20
जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर 24 14 50
केएस कॉलेज, सरायकेला 33 17 65
एसबी कॉलेज, चांडिल 27 16 55