पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिमना में बोटिंग करने के बाद रांची लौटे चीफ जस्टिस, कार्रवाई पर दिए दिशा निर्देश

डिमना में बोटिंग करने के बाद रांची लौटे चीफ जस्टिस, कार्रवाई पर दिए दिशा-निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। झारखंड के चीफ जस्टिस बीरेंदर सिंह ने परिजनों समेत रविवार को डिमना लेक का भ्रमण किया। दोपहर में डिमना लेक में नौका विहार का आनंद लेने के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से शाम चार बजे रांची रवाना हो गए।

चीफ जस्टिस के दौरे के दौरान डिमना लेक के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पुलिस के कई अधिकारी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मुस्तैद रही। चीफ जस्टिस के साथ उनकी पत्नी, उनके रिश्तेदारों ने डिमना लेक में एक घंटा से अधिक समय बिताया। इसके पहले रविवार सुबह चीफ जस्टिस ट्राइबल कल्चरल सोसायटी गए। उन्होंने संस्थान की ओर से संचालित कार्यक्रमों के बारे में लोगों से जानकारी ली।