जमशेदपुर. "नवरात्र' देवी स्वरूपा कन्या की पूजा का अवसर है। लेकिन, इस दौरान शहर में कुछ जगहों पर कन्या का विधिवत शृंगार कर पूजा की जा रही है। दूसरी तरफ, पेट के लिए छोटी-छाेटी कन्याएं बर्तन मांजने, कूड़ा चुनने व भिक्षाटन में लगी हैं। जिस उम्र में उन्हें मां-बाप का प्यार व स्कूलों में अच्छे संस्कार मिलने चाहिए, उस उम्र में वे जिंदगी जीने की जद्दोजहद में लगी हैं। पूजा के दौरान इन मासूमों को बढ़िया खाना, कपड़े व खिलौने की इच्छा तो मन में ही दब कर रह गई। क्या जिंदगी इसी का नाम है?
आराधना
बर्मामाइंस में शक्ति स्वरूपा कन्या की हो रही पूजा।