पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Roads Will Zestfully Cutting Two lane Road Will Be

16 सड़कें होंगी चकाचक, पटमदा से कटिंग तक बनेगी टू लेन सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. पथ निर्माण विभाग जिले की 11 सड़कों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त करेगा, जबकि पांच सड़कों को चौड़ा कर उन्हें और सुगम बनाएगा। इस पर विभाग की प्रधान सचिव राजवाला वर्मा ने सहमति देते हुए निर्माण प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार राणा को दिया है। आदेश के आलोक में निर्माण कार्य शुरू करने में विभाग जुट गया है। मानगो की जिन 11 सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति विभागीय सचिव ने दी है, वे सभी सड़कें पहले मानगो अक्षेस के पास थीं। ग्रामीण इलाके की सड़कें ग्रामीण कार्य विभाग के पास थीं। अब इन सड़कों की देखरेख पथ निर्माण विभाग करेगा। विभाग ने सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए प्राक्कलन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राक्कलन बन जाने के बाद निविदा निकाली जाएगी।
इन सड़कों की हाेगी मरम्मत
पोस्ट ऑफिस रोड, आजाद नगर रोड नंबर-2, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 से अलकबीर पोलिटेक्निक रोड तक, जवाहरनगर सहारा सिटी, मानगो सड़क, जवाहर नगर रोड नंबर 6 से डिमडा रोड मानगो तक, शंकोसाई नगर रोड नंबर 04, डिमडा रोड से खडिय़ा बस्ती पुल तक, मानगो गुरुद्वारा रोड, जाकिर नगर नेशनल कमेटी के सामने से कुली रोड नंबर 17 रॉयल गार्डन तक, मानगो दाईगुटू हनुमान मंदिर पथ से छोटानाला पुल तक, मानगो शंकोसाई रोड नंबर 1 से शंकोसाई रोड नंबर 5 जेपी स्कूल तक।
जिले में 11 सड़कों की मरम्मत तथा पांच सड़कें चौड़ी की जाएंगी। आसनबनी से पटमदा होते हुए कटिंग तक सड़क को टू लेन किया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही सड़कों का काम शुरू कर दिया जाएगा। अरुण कुमार राणा, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग
पोटका, घाटशिला और पटमदा की पांच सड़कें होंगी चौड़ी
पोटका से कुदादा तक 11.50 किलोमीटर सड़क, घाटशिला मार्केट से कशीदा चौक तक, घाटशिला से एसडीओ कार्यालय तक की सड़क। ये तीनों सड़कें पहले ग्रामीण कार्य विभाग की थी, जो अब पथ निर्माण विभाग को सौंप दी गईं हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने पोटका - कुदादा सड़क के निर्माण के लिए एनओसी जारी कर दिया है, जबकि घाटशिला की दोनों सड़कों के लिए एनओसी जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। पारडीह काली मंदिर के समीप आसनबनी से कटिंग तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। पारडीह काली मंदिर के बगल में स्थित आसनबनी गांव से पटमदा तक करीब 21 किलोमीटर तथा पटमदा से कटिंग तक छह किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। फिलहाल इस सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर है। इसे बढ़ाकर 7.50 मीटर किया जाएगा। इस सड़क का हाल अभी बहुत खराब है।
डिमना लेक तक बन रही सड़क

डिमना लिंक रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इसे भी पथ निर्माण विभाग बनवा रहा है। यह सड़क आसनबनी - पटमदा लिंक रोड से डिमना लेक तक बनाई जाएंगी। यह सड़क करीब 61 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही है।