पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिन चढ़ते ही दिखा मतदाताओं का उत्साह, शाम तक लोगों ने बनाया वोटिंग का रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/ईचागढ़. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को 71 प्रतिशत वोटरों ने वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मंगलवार को ठंड अधिक पड़ने के कारण सुबह में मतदान कछुए की गति से चला। बाद में जैसे-जैसे ठंड कम हुई और दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार लगने लगी। सुबह 9 बजे तक मात्र 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
सुबह 10 बजे के बाद से लगी भीड़
ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में एक दो मतदान केंद्रों को छोड़कर अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लंबी कतार लगी रही। पूरे विधानसभा क्षेत्र का औसत देखा जाए तो इसी तीन घंटे में 45 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया।
ईचागढ़ में 86 व कुकड़ू में 80.62% वोट
ईचागढ़। ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड में सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केन्द्रों पर लंबी कतार देखी गई। 9 बजे तक 13 प्रतिशत, 11 बजे 38, एक बजे 68 एवं तीन बजे तक 86 प्रतिशत मतदान हुआ। खासकर नए मतदाताओं में पहली बार वोट डालने का काफी उत्साह देखा गया। कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटालापांग में सबसे अधिक 88.4प्रतिशत मतदान हुआ। पहली बार वोट देने आए बंसत कुमार ने बताया की उन्हें काफी अच्छा लगा। ईचागढ़ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी विजय प्रकाश, तिरुलडीह थाना प्रभारी महेश उपाध्याय, बीडीओ दीपू कुमार ने शांन्ति पूर्ण मतदान होने पर जनता को बधाई दी है।
बदली गई ईवीएम
मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी होने के कारण तीन मतदान केंद्रों की ईवीएम बदली गई। जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उत्क्रमित विद्यालय कांदरबेड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुराडीह एवं मध्य विद्यालय कपाली के मतदान केंद्रों की ईवीएम को बदला गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए सड़कों पर सन्नाटा, कम चले वाहन।