जमशेदपुर. साकची स्ट्रेट माइल रोड स्थित लोयोला बिल्डिंग के पास क्वार्टर नंबर-94 में गुरूवार को गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। इस क्वार्टर में स्पेशल ब्रांच के अधिकारी अमिताभ कुमार का परिवार रहता है। आग लगने से घरवालों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर अमिताभ कुमार फौरन क्वार्टर पहुंचे और गैस सिलेंडर को कमरे से निकाल कर आंगन में रख दिया। इस क्रम में उनके हाथ की अंगुली झुलस गई। जानकारी मिलने पर झारखंड अग्निशमन की दमकल पहुंची। दमकलकर्मियों ने बाथरूम में सिलेंडर पर पानी डालकर आग बुझाई। अमिताभ कुमार के अनुसार गैस रिसाव के कारण आग लगी थी। हालांकि कुछ नुकसान नहीं हुआ।