पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Standing In The Notice To 85 Heavy Vehicles

नो पार्किंग में खड़े 85 भारी वाहनों को नोटिस, वसूला जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. नो-पार्किंग में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एचएसएम गेट, लाल बाबा फाउंड्री और जेम्को के आसपास के इलाकों में नो-पार्किंग जोन में खड़े कुल 85 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीओ प्रेमरंजन व डीटीओ संजय पी कुजूर और प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में चले अभियान के तहत नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों पर जुर्माना का नोटिस चस्पाया गया। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को की गई इस कार्रवाई से ट्रक-ट्रेलर और डंपर चालकों में हड़कंप मचा था। प्रशासन ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा रहने पर प्रति घंटा 50 रुपए की दर से जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी दी है।

तीन घंटा चला अभियान
जिला प्रशासन की ओर से सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ तीन घंटे अभियान चलाया गया। अभियान सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चला।
पहले भी चल चुका है अभियान
जिला प्रशासन की ओर से सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ पहले भी अभियान चलाया जा चुका है। लेकिन, अभियान के कुछ दिनों बाद चालक पूर्व की भांति भारी वाहन सड़क किनारे पार्किंग करने लगते हैं। अक्सर किसी तरह के हादसा होने अथवा पूजा के पूर्व जिला प्रशासन की ओर से यह अभियान चलाया जाता है।
आगे की स्लाइड मे पढ़िए 1700 रुपए प्रति वाहन लगा जुर्माना।