पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Stop Work Order, Are Not Assuming Builder

काम रोकने का आदेश, नहीं मान रहे बिल्डर, नहीं मिला नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर. एक विधायक के रिश्तेदार बिल्डर ने पहले तो आदित्यपुर में सरकारी जमीन पर नक्शा पास करा कर चार मंजिली इमारत खड़ी कर दी, उपर से नक्शे का विचलन कर अतिरिक्त फ्लैट का बनावा दिया। अब नक्शा पास करने वाले अथॉरिटी नगर पर्षद द्वारा काम रोकने का आदेश दिये जाने के बावजूद फ्लैट में निर्माण कार्य जारी है। कदमा के रहनेवाले बिल्डर का नाम एनके मित्तल ( ललित मित्तल) एक कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार बताए जाते हैं।
आदित्यपुर के मांझी टोला में हरिओम टावर का निर्माण सरकारी जमीन पर कराया गया है। इस मामले से संबंधित खबर दैनिक भास्कर ने प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद गलती का आभास होते ही नगर पर्षद कार्यालय ने तत्काल नोटिस (ज्ञापांक 1105/ दिनांक 1 अगस्त 2014 ) जारी कर बिल्डर को काम रोकने का आदेश दिया था। नोटिस में कहा गया था कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक किसी तरह का निर्माण कार्य न कराया जाए। लेकिन नोटिस मिलने के वाबजूद बिल्डर काम जारी रखे हुए हैं। हालांकि जब बिल्डर से नोटिस के बावत पूछा गया, तो बिल्डर ने नोटिस मिलने की बात से ही इनकार किया और बताया कि वे तरीके से काम करा रहे हैं।
क्या है मामला : कदमा निवासी निर्मल कुमार मित्तल द्वारा मित्तल एसोसिएट्स हरिओम टावर के नाम से आदित्यपुर के मांझी टोला में चांदनी चौक के पास चार मंजिली बिल्डिंग तैयार कराई जा रही है। जिस भूखंड पर मल्टीस्टोरिड भवन बनाया जा रहा है, उसका प्लॉट संख्या 346 एन, खाता संख्या 261 व मौजा थाना संख्या 129 है। जमीन की किस्म गौड़ा है, जो सरकारी है। इस जमीन की लगान वसूली पर सरायकेला खरसावां उपायुक्त द्वारा राेक (ज्ञापांक 1936 ए, दिनांक 6 दिसंबर 2009) भी लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके इस जमीन का लगान मिलन बाला घोष के नाम से 24 सितंबर 2013 को काटा गया है।
नक्शे का भी विचलन : सरकारी जमीन पर बिल्डिंग तो खड़ी हो ही गई, नक्शे का भी विचलन कर आठ अतिरिक्त फ्लैट का भी निर्माण करा दिया गया। नगर पर्षद ने 24 फ्लैट का नक्शा पास किया था, जबिक बिल्डर द्वारा 32 फ्लैट बना लिया गया है। नक्शा पारित करने में सेफ्टी टैंक व पानी निकासी का जो प्रावधान है, उसका पालन न कर बिल्डिंग के चारों कोने में सेफ्टी टैंक बना दिया गया है और पानी निकासी के लिए एक नाली निकाल कर नगर पर्षद द्वारा निर्मित नाली में मिलाया जा रहा है।
मैंने सरकारी जमीन पर नक्शा पारित किए जाने का मामला सामने आने और विभागीय मंत्री से मिले निर्देशों के आधार पर एक अगस्त को काम रोकने का नोटिस जारी किया है, लेकिन काम राेका गया या नहीं, इसकी हमें सूचना नहीं मिली है। मैं कल ही इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू करता हूं।” सुरेश कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, नप आदित्यपुर