पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तैयार की मोबाइल से कंट्रोल होने वाली कार, छात्रों की मेहनत का नतीजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. अब मोबाइल से कार या फिर अन्य वाहन ऑपरेट किए जाएंगे। आपको यह जरूर अटपटा लगता होगा। लेकिन, नेट्टूर टेक्नीकल ट्रेनिंग फाउंडेशन (एनटीटीएफ) के तीन छात्रों अल्तमस खान (धातकीडीह), जयकिशन साहू (सोनारी) और हेमंत सिंह (कदमा) ने इस परिकल्पना को पूरा कर दिखाया है। तीनों एनटीटीएफ में फाइनल ईयर के छात्र हैं। अल्तमस ने बताया कि फाइनल ईयर में विभाग की ओर से एक प्रयोग करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर मोबाइल से ऑपरेट होने वाले वाहन (मॉडल) का निर्माण किया। मोबाइल के जरिए इस वाहन को घर बैठे कहीं भी ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें लगने वाले सामान बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

रिमोट से मिली प्रेरणा

अल्तमस ने बताया कि पूर्व में रिमोट के जरिए वाहनों को ऑपरेट किया जा चुका है। इससे उन्हें प्रेरणा मिली। उन्होंने एक रिमोट लिया और उसे खोला। उन्होंने पाया कि रिमोट में ट्रांसमीटर और रिसीवर अलग-अलग स्थान पर हैं और उनकी मदद से कोई फंक्शन होता है। इसके बाद उन्होंने रिमोट के स्थान पर मोबाइल का इस्तेमाल किया।

ऐसे होता है ऑपरेट

वाहन में एक मोबाइल लगा होता है। उक्त मोबाइल में दूसरे मोबाइल से रिंग करने के बाद कॉल रिसीव करने पर की-पैड का फ्रीक्वेंसी बाइनरी फॉर्म में कन्वर्ट हो जाता है। इसकी मदद से फोन करने वाले मोबाइल के नंबर से वाहन कंट्रोल होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सराहा

अल्तमस ने बताया कि उन्होंने यह प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को दिखाया। उन्होंने इसकी सराहना की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।