पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. टाटा मोटर्स के जीईटी (ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज) के बैनर तले गुरुवार को टेल्को क्लब में इंटर स्कूल फेस्ट व्हील्स-14 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हुआ। हालांकि, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन की वजह से शाम को उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया। इसके अलावा ग्रैमी अवार्ड विजेता विश्वमोहन भट्ट का संगीत कार्यक्रम भी नहीं हो सका। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने सुबह में ही भट्ट को इसकी जानकारी दे दी थी। व्हील्स के प्रवक्ता अदनान अब्दुल रहमान ने बताया कि विश्वमोहन भट्ट का कार्यक्रम बाद में होगा।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 40 स्कूलों के एक हजार से ज्यादा प्रतिभागी शिरकत करेंगे। व्हील्स-14 के अंतिम दिन 25 जनवरी को पाश्र्व गायिका शिल्पा राव का कार्यक्रम होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.