पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

9 उद्योगों को मिलेगी सब्सिडी, 15 के आवेदन हुए नामंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदित्यपुर. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 9 उद्यमियों को सब्सिडी मिलेगी। इसकी अनुशंसा कर उद्योग विभाग को भेजी गई है। वर्ष 2009 से किसी भी उद्यमी को सब्सिडी नहीं दी जा रही थी। इसका मुख्य कारण झारखंड सरकार द्वारा इंडस्ट्री पॉलिसी तय नहीं किया जाना था। ऐसे समय में जब ऑटोमोबाइल सेक्टर के उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और कारखानों में ब्लैक क्लोजर चल रहा है, सब्सिडी उद्योगों को काफी राहत देगी।

24 उद्योगों के लिए आए थे आवेदन

वर्ष 2009 से अब तक सब्सिडी के लिए 24 उद्योगों ने दावा किया था, लेकिन नई इंडस्ट्री पॉलिसी के तहत 15 आवेदन को नामंजूर कर दिया गया, जबकि 9 उद्योगों के दावे सही पाए गए। इन नौ उद्योगों के लिए सब्सिडी की अनुशंसा उद्योग विभाग से की गई है।

उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

वर्तमान में हिमानी पांडेय ही आयडा एमडी और उद्योग सचिव हैं। ऐसे में यहां के उद्योगों को सब्सिडी की राशि मिलने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने ही वर्ष 2009 से बकाए सब्सिडी की राशि को मंदी के इस दौर में उद्यमियों को देने की पहल की है, ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके। सुरेश दुधानी, सचिव, आयडा।

इन्हें मिलेगी सब्सिडी

पूर्वी आयरन लिमिटेड, विजयश्री इंडस्ट्री, सामथ्र्य इंजीनियरिंग, सिंहभूम टेक्नोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड, हिंद ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सिटी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, सुमित इंटरप्राइजेज, के आई एग्रो प्रोडक्ट्स तथा रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी जानें : कौन हैं सब्सिडी का हकदार

पुराने व नए इंडस्ट्री पॉलिसी में किसी भी प्रकार के नए उद्योग स्थापित करने तथा पुराने उद्योगों में अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करने पर वहां की सरकार उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी देती है। नई इंडस्ट्री पॉलिसी 2012 में अधिकतम 75 लाख रुपए तक की सब्सिडी एस एमई (स्मॉल मीडियम इंटरप्राइजेज) एवं लार्ज सेक्टर के उद्योगों को देने का प्रावधान किया गया है।