पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर कार्निवाल में तनुश्री शंकर व उस्ताद देबू देंगे परफॉर्मेंस

जमशेदपुर कार्निवाल में तनुश्री शंकर व उस्ताद देबू देंगे परफॉर्मेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कार्निवाल की जानकारी देते सुनील भास्करन व अन्य।)
जमशेदपुर। तीन दिवसीय जमशेदपुर कार्निवाल 19 से 21 दिसंबर तक बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होगा। इसमें मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना तनुश्री शंकर और उस्ताद देबू का परफॉर्मेंस शहरवासियों को देखने को मिलेगा। यह जानकारी शुक्रवार को टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी सुनील भास्करन ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कार्निवाल का आयोजन छोटे पैमाने पर हुआ था। उसकी सफलता को देखते हुए इस वर्ष बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जा रहा है।
कार्निवाल में तीन दिन तक लोग नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होकर मस्ती कर सकेंगे। कार्निवाल में म्यूजिकल बैंड परफारमेंस, मास्टर सेफ, फूड फेस्टिवल व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
संगीत कंपोजर लेस्ली लेविस का भी कार्यक्रम
कार्निवाल की शुरुआत शहरवासियों की रंग-बिरंगी परेड से होगी। परेड 19 दिसंबर को हाेगी। परेड जुबिली पार्क से शुरू होकर गोपाल मैदान तक जाएगी। कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन गोपाल मैदान में होगा, जहां तीन दिवसीय म्यूजिक, मस्ती, फन एंड फिएस्टा की शुरुआत की घोषणा की जाएगी। उदघाटन के दिन कोलकाता की एक लैटिन अमेरिकी बैंड ओरिएंटल एक्सप्रेस का परफारमेंस होगा। शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन भी नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसी दिन शास्त्रीय नृत्यांगना तनुश्री शंकर भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को झुमाएंगी। दूसरे दिन महिलाओं के लिए मास्टर सेफ प्रतियोगिता और उस्ताद देबू के डांस पर कार्यशाला होगी। दूसरे दिन मशहूर संगीत कंपोजर लेस्ली लेविस का कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन उस्ताद देबू और उनकी टीम का नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिता और लड़कियों के लिए मास्टर सेफ प्रतियोगिता होगी। कार्निवाल में जमशेदपुर होटलियर्स एसोसिएशन द्वारा इंडियन एंड कॉन्टिनेंटल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें कम शुल्क पर लोगों को खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, ऋतुराज सिन्हा, कैप्टन धनंजय मिश्रा, दिवाकर सिंह और रोनी डिकोस्टा मौजूद थे।
कार्निवाल के कार्यक्रम
19 दिसंबर

कार्निवाल परेड
दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

उदघाटन समारोह
शाम 5 बजे से 5.30 बजे तक

सामाजिक व सांस्कृतिक ग्रुप का डांस
शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक

डांस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा
रात 7.45 से रात 8.00 बजे तक
फूड फेस्टिवल
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
20 दिसंबर
क्लैश ऑफ बैंड्स का परफॉर्मेंस
सुबह 7.00 से 9.00 बजे तक
विभिन्न स्कूलों की टीमों की डांस प्रतियोगिता
सुबह 9.00 से 11.00 बजे तक
सामाजिक एंड सांस्कृतिक संगठनों का नृत्य सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक
उस्ताद देबू की नृत्य कार्यशाला
दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक
क्लैश ऑफ बैंड ग्रुप का परफॉर्मेंस
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
महिलाओं के लिए मास्टर सेफ प्रतियोगिता
अपराह्न 3 से 5 बजे तक
साइकिल स्टंट
अपराह्न 3 से 5 बजे तक
मास्टर निलाभ सेनगुप्ता का तबला वादन
शाम 5.30 बजे से 6 बजे तक
बच्चों का कथक नृत्य
शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक
लेस्ली लेविस का कार्यक्रम
शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक
फूड फेस्टिवल
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक।
21 दिसंबर
म्यूजिक शो
दोपहर 12.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
मास्टर सेफ स्पर्धा फाॅर गर्ल्स
अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक
विजेताओं का डांस परफॉर्मेंस
शाम 6 बजे से रात 7 बजे तक
विजेताओं का बैंड परफॉर्मेंस
शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक