पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा मोटर्स में 10.5 फीसदी बोनस, 250 कर्मी होंगे स्थायी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स ने शनिवार को 250 कर्मचारियों के स्थायीकरण के साथ सालाना बोनस का तोहफा दिया। हालांकि, इस साल का सालाना बोनस कर्मचारियों के उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। टाटा मोटर्स प्रबंधन और टेल्को वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी ने स्थायी कर्मचारियों को 10.5 फीसदी बोनस देने का फैसला किया है। पिछले साल कर्मचारियों को 13.3 फीसदी बोनस मिला था। टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह ने कहा कि विपरीत आर्थिक परिस्थिति के बावजूद यूनियन ने 250 कर्मियों के स्थायीकरण और सम्मानजनक बोनस समझौता कराने की कोशिश की है। पिछले साल 26 अगस्त को ग्रेड रिवीजन के साथ कंपनी ने 250 कर्मचारियों को स्थायी किया था।
टेम्परेरी को 8.33%

कंपनी के चार हजार टेम्परेरी (बाई सिक्स) कर्मचारियों को बेसिक वेतन का 8.33 फीसदी राशि बोनस के रूप में मिलेगी। यह राशि 12 हजार से 15 हजार के बीच होगी।
अधिकतम बोनस ‌31390 मिलेगा
कर्मचारियों को अधिकतम 31390 व न्यूनतम 14490 रुपए बोनस मिलेगा। औसत बोनस 25650 रुपए होगा। बोनस की राशि स्थायी कर्मचारियों के बेसिक पे, पर्सनल पे और डीए के आधार पर मिलती है। टीएमएल ड्राइव लाइन के 5300 कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।
सुपरनेशन स्कीम के तहत 8500 गिफ्ट
सुपरनेशन स्कीम में शामिल स्थायी कर्मियों को बतौर पूजा गिफ्ट 8500 रुपए मिलेंगे। इस स्कीम में शामिल कर्मियों के बेसिक वेतन की 8.33 फीसदी राशि कटौती होकर उनके खाते में जाती है। टाटा मोटर्स में इस स्कीम के कर्मी 500 के करीब है।
सुपरनेशन स्कीम में शामिल स्थायी कर्मियों को बतौर पूजा गिफ्ट 8500 रुपए
टाटा वर्कर्स यूनियन में कार्यरत कर्मियों को 15.5 प्रतिशत बोनस मिलेगा। शनिवार को हुए समझौते पर यह सहमति बनी। इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 13253 रुपए और अधिकतम 27077 रुपए मिलेंगे। यूनियन में 31 कर्मचारी काम करते हैं। बोनस की राशि सोमवार को कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी।
मुश्किल दौर से बाहर निकल रही है कंपनी
पिछले दो साल की आर्थिक सुस्ती के बावजूद कंपनी ने 250 टेम्परेरी को स्थायी करने का फैसला लिया है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी मुश्किल दौर से बाहर निकल रही है। उम्मीद है आने वाले दिनों में और स्थायीकरण होगा।’
एबी लाल, प्लांट हेड, टाटा मोटर्स
250 कर्मियों के स्थायीकरण के साथ अन स्किल पूल का बैकलॉग खत्म हो गया है। 250 में से 175 कर्मचारी अन स्किल व 75 स्किल पूल से भरे जाएंगे। स्थायीकरण की प्रक्रिया एक माह में पूरी हो जाएगी।’ -चंद्रभान सिंह, यूनियन महामंत्री
समझौता में ये थे शामिल
प्रबंधन की ओर से एबी लाल, सुमंत कुमार सिन्हा, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, मानस मिश्रा, कैप्टन पीजे सिंह और अमिताभ राय, यूनियन की ओर से शमशेर सिंह, टूकर सिंह, संतोष सिंह, बच्चा सिंह, हरिवंश सिंह, सतीश मिश्रा, एनएस राजू, गुरमीत सिंह, शत्रुध्न सिंह व चंद्रशेखर सिंह।