जमशेदपुर। सांतरागाछी-इंदौर स्पेशल ट्रेन गुरुवार की रात टाटानगर स्टेशन से गुजरेगी। यह ट्रेन गुरुवार रात 8.35 बजे सांतरागाछी से खुलेगी और रात 12.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर होते हुए 14 फरवरी को तड़के 4.00 बजे इंदौर पहुंचेगी।
ट्रेन में 13 बोगियां होंगी। ट्रेन इंदौर के लिए एक ही ट्रिप लगाएगी। जोनल मुख्यालय से ट्रेन के रैक को इंदौर भेजा जाना था, जिसके मद्देनजर राजस्व प्राप्ति और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसमें सफर के लिए अनुमति दी गई। दपू रेलवे के सीपीटीएम द्वारा जारी आदेश मंगलवार को टाटानगर पहुंच चुका है।