पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tata Steel's Senior Manager Killed In Crash

हादसे में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर की मौत, शादी से लौट रहे थे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/ राजनगर. टाटा-चाईबासा मार्ग पर राजनगर के मुरुमडीह गांव के समीप बुधवार को मारुति अल्टो पलास के पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस में कार्यरत सीनियर मैनेजर अनूप कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर राजनगर थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से मैनेजर के पिता डीएसएल श्रीवास्तव और मां सुशीला श्रीवास्तव को राजनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उधर, कार का दरवाजा तोड़कर अनूप की लाश को बाहर निकाला गया।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
जानकारी मिलने पर अनूप के जीजा समेत कई परिचित घटनास्थल पहुंचे। िरश्तेदार ने बताया कि अनूप बेंगलुरू में एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेकर फ्लाइट से कोलकाता आए थे। वहां से ट्रेन से जमशेदपुर आए। फिर जमशेदपुर से कार से नोवामुंडी जा रहे थे। अनूप मूलत: इलाहाबाद के रहने वाले थे।