पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव, युवती व घरवालों पर हत्या का आरोप

रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव, युवती व घरवालों पर हत्या का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मृतक आशीष रंजन )
जमशेदपुर । गोविंदपुर रेलवे केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को छोटा गोविंदपुर निवासी छात्र आशीष रंजन उर्फ नीलू (17 वर्ष) की लाश मिली है। आशीष तीन तल्ला ईडब्लूएस 8-3 में रहता था और छोटा गोविंदपुर स्थित विग इंग्लिश स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह मंगलवार की रात 8.45 बजे से गायब था। गुरुवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने शव देखा और गोविंदपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। आशीष के घरवालों ने शव की पहचान की। मृतक के एक हाथ में माचिस का डिब्बा और दूसरे में सिगरेट था। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था। सिर बुरी क्षत-विक्षत हो गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
युवती व परिजनों से पूछताछ
अनिमेष ने बताया कि उनके बेटे का गोबरा टोला की युवती से प्रेम संबंध था। आशीष के कमरे से प्रेम पत्र भी मिले हैं। युवती ने पत्र के माध्यम से बताया है कि उसके घरवाले मिलने व बात करने नहीं देते। वह फोन या मिलने की कोशिश करेगा तो उन्हें मार देंगे। अनिमेष ने युवती के परिजनों पर बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक की मां कंचन देवी ने गोविंदपुर थाना में युवती व घरवालों के खिलाफ लिखित शिकायत की है।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें दो घंटे थाना में डटे रहे लोग