(घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा करती एफएसएल की टीम।)
जमशेदपुर/पटना। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), जमशेदपुर के संचालक व मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार की बुधवार को फुलवारीशरीफ (पटना) स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने के मामले में जांच करने के लिए गुरुवार को एफएसएल टीम रेल डीएसपी अनंत कुमार राय के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने लगभग एक घंटा तक छानबीन की। इस दौरान पुलिस को अमरेंद्र के एक और पैर का जूता मिला।
जूता कटा हुआ है। उसपर खून के निशान नहीं मिले। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने भी लिए। साथ ही खून से सने पत्थरों को भी साथ ले गई। पुलिस को मृतक के
मोबाइल का एक सिम भी मिला है। रेल डीएसपी फुलवारीशरीफ स्टेशन भी गए और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से मंगलवार की शाम पांच बजे से सुबह तीन बजे तक डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की सूची ली। पुलिस इन ट्रेनों के ड्राइवरों से यह जानकारी लेगी कि उन्हें किसी के ट्रैक पर गिरने की जानकारी मिली थी या नहीं। वैसे रेलकर्मियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें सुबह लगभग तीन बजे शव मिलने की जानकारी मिली।
अधिक रक्तस्राव से मौत
पीएमसीएच सूत्रों ने बताया कि अमरेंद्र की मौत अधिक रक्तस्राव से हुई है। चेहरे व शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। एक-दो दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें मुझे किसी पर शक नहीं : धनराज सिंह