उन्होंने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से बिजली वितरण और आपूर्ति में किसी तरह की खराबी का तुरंत पता चल जाएगा। पहले इसी काम में घंटों समय लगता था। मॉनिटरिंग सिस्टम से विद्युत आपूर्ति में और सुधार होगी। नई व्यवस्था टीसीएस के सहयोग से शुरू की गई है। समारोह में जुस्को के एमडी आशीष माथुर, जीएम शरद कुमार, डीजीएम
मनमोहन सिंह, टाउन इलेक्ट्रिकल के वीपी सिंह, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, श्रीलाल, एसएल दास, श्रीकांत देव, पीएन सिंह आदि मौजूद थे।
इसकी होगी अपडेट जानकारी
{कहां-कहां हो रही विद्युत आपूर्ति
{किस ट्रांसफॉर्मर पर कितना लोड है, उसकी क्षमता क्या है
{कहां बिजली की चोरी हो रही है
{कहां हाई वोल्टेज से खराबी आने वाली है
{खास समय में कहां लोड बढ़ने वाला है।