पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ के बॉडीगार्ड की दबंगई, वैन ड्राइवर का सिर फोड़ा, हाथ भी तोड़ा

डीटीओ के बॉडीगार्ड की दबंगई, वैन ड्राइवर का सिर फोड़ा, हाथ भी तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीअो) नवीन कुमार के बॉडीगार्ड ने गुरुवार को वाहनों की जांच के नाम पर जमकर दबंगई दिखाई। केरा गांव के वैन चालक प्रदीप ज्योतिषी ने गाड़ी नहीं रोकी, तो डीटीओ व उनके बॉडीगार्ड ने पीछाकर उसे बांझीकुसुम मोड़ के पास पकड़ा। इस दौरान ड्राइवर की इस कदर पिटाई हुई कि सिर फूट गया। दोनों हाथ टूट गए। प्रदीप किसी तरह गांव पहुंचा। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चक्रधरपुर पुलिस ने घायल चालक का बयान दर्ज किया है। देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
ड्राइवर के दोनों हाथों में फ्रैक्चर : डॉ निमिषा
अनुमंडल अस्पताल की डाॅ निमिषा अग्रवाल ने बताया कि ड्राइवर के दोनों हाथ फ्रैक्चर हैं। सिर पर डेढ़ ईंच का गहरा घाव हो गया है। चेहरे व अन्य जगहों पर गंभीर चोट है।
घूस मांगने और मारपीट की बात गलत है।मेरा काम है गाड़ियों के कागजात की जांच करना है। चालक को रोकने की कोशिश की गई, वह भाग गया था।
नवीन कुमार, डीटीओ
नौ पकड़ाए : आबकारी विभाग ने गुरुवार को छापामारी की। इस दौरान शराब पीते और खरीद बिक्री करते नौ युवकों को पकड़ा गया। बोड़ाम क्षेत्र से दो, बागबेड़ा से दो और टिनप्लेट से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया।