जमशेदपुर. यूनाइटेड क्लब प्रबंधन और कैंटीन, होटल एवं रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच मंगलवार को बोनस समझौता हुआ। इसमें बीस प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी। इसके तहत न्यूनतम 19307 और अधिकतम 31907 रुपया बतौर बोनस मिलेगा। यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष आनंद सेन और यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय ने समझौता पर हस्ताक्षर किया। बोनस समझौता के दौरान प्रबंधन की ओर से उज्ज्वल चक्रवर्ती, विश्वनाथ राय, कपिल मोदी, राजेश दुबे, विकास भालोटिया, मुकेश अग्रवाल, के स्वरूप और यूनियन की ओर से बीके डिंडा, ददन सिंह, दिनेश पांडेय, दीपक मुखर्जी, एस शनमुगम एवं एवी राम शामिल हुए। 25 सितंबर तक कर्मचारियों को बोनस की राशि मिल जाएगी।