पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनभर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसी की राहत तो किसी की आफत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. रविवार को सुबह से छाए रहे बादल दोपहर होने के साथ ही मूसलधार बारिश के रूप में बरसे। दोपहर करीब 1 बजे के बाद शाम तक रुक-रुक कर होती रही बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। इस दौरान लगभग 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर बादल छाए रहने और बारिश के बावजूद लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इधर, दिन के तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आगे क्या : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे झारखंड व उसके सीमावर्ती क्षेत्र के ऊपर घने बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 फीसदी व न्यूनतम 77 फीसदी रही।
पूजा के आनंद में पड़ सकती है खलल
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून के 10 दिन ज्यादा समय तक रहने की संभावना है। सामान्यतः 30 सितंबर तक मानसून का समय होता है। लेकिन, इस साल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून का असर रहेगा। इससे दुर्गा पूजा के दौरान पूजा घूमने वालों के आनंद में खलल पड़ सकता है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए औद्योगिक नगर मामले पर रांची में बैठक आज।