पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Fight With Police Female Constable

गुस्साई महिला ने तोड़ दिया पुलिस वाली का डंडा, जमकर हुई हाथापाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. अनुमंडलाधिकारी भवन में चल रहे महिला हेल्पलाइन पर कब्जा जमाने के लिए मंगलवार को पूर्व संचालिका नरगिस उर्फ रवीना खातून पहुंची। नरगिस ने हेल्पलाइन के दरवाजे पर लगे ताला को हथौड़ी से तोडऩे का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस से भी वह उलझा गई। नरगिस ने महिला सिपाही से डंडा छीनकर उसे तोड़ दिया। इस दौरान महिला सिपाही के साथ पहुंचे अन्य जवान भी मूकदर्शक बने रहे।
जेल जा चुकी है पूर्व संचालिका: महिला हेल्पलाइन की पूर्व संचालिका नरगिस पूर्व में जेल जा चुकी है। अगस्त में वह जमानत पर जेल से निकली थी।
पूर्व संचालिका रवीना खातून जबरन महिला हेल्पलाइन में कब्जा जमाने पहुंची थी। उसने महिला सिपाही के साथ धक्का-मुक्की की है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- एस. कार्तिक, सिटी एसपी
आगे की स्लाइड्स में देखें विवाद की तस्वीरें