पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Will Have Different Page On The Site Of The University

विवि की साइट पर महिलाओं के लिए होगा अलग पेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की वेबसाइट पर महिलाओं के लिए अलग पेज होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने केयू समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को इससे संबंधित लेटर भेजा है। इसमें महिला शिकायतों के लिए वेबसाइट पर अलग पेज बनाने का निर्देश दिया गया है।
आयोग ने कहा है कि महिला उत्पीड़न और सेक्सुअल उत्पीड़न से संबंधित मामलों के लिए यूनिवर्सिटी में अलग सेल का गठन भी करें। कॉलेजों के प्राचार्यों को भी शिकायत पुस्तिका रखने का निर्देश दिया गया है, जिसमें पीड़ित छात्राएं लिखित शिकायत कर सकेंगी। यह सुविधा वेब पेज के अतिरिक्त होगी। इसका रिकार्ड कॉलेजों को रखना होगा।
सुरक्षा पर मांगी जाएगी रिपोर्ट
यूजीसी सचिव ने कुलपतियों, प्राचार्य और कुलसचिवों को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट यूजीसी को भेजने का निर्देश दिया है। यूजीसी का टास्कफोर्स विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट भी मांगेगा। संधु ने कहा कि लिंगभेद से संबंधित हर मामले में कार्रवाई करनी होगी। किसी भी मामले में अनदेखी नहीं हो। इसे सुनिश्चित करना विवि प्रशासन की जवाबदेही होगी।
यूजीसी टास्क फोर्स रखेगा नजर
यूजीसी के सचिव जसपाल एस. संधु द्वारा भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि कि खास पेज होने से शिकायतें तुरंत अधिकारियों के नोटिस में आ जाएंगी। साथ ही विवि में रिकार्ड भी तैयार हो जाएगा। इससे कार्रवाई का भी पता चलेगा। इसके अलावा यूजीसी का टास्क फोर्स भी वेबसाइट के इस पेज पर नजर रखेगा। आवश्यकता पड़ने पर यूनिवर्सिटी को संबंधित मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी कहेगा।