पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Jump From Bridge Two Hours Without Treatment

एफओबी से कूदा युवक, इलाज के लिए दो घंटे तड़पता रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले अक्षय कुमार के डेयर टू डांस सीरियल के तरह स्टंट करने की चाह में टाटानगर रेलवे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक एफओबी से वाशिंग लाइन के पास प्लेटफार्म पर गिरकर चोटिल हो गया। घटना सोमवार को दिन के करीब 10.30 बजे की है।
डेढ़ घंटे एंबुलेंस का इंतजार
घटना के बाद युवक को ले जाने के लिए डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया। इस दौरान युवक दर्द से छटपटाता रहा। दोपहर करीब 12 बजे टाटानगर रेल थाना के मुंशी राजेश कुमार ने युवक को ऑटो से रेलवे अस्पताल भिजवाया। रेलवे अस्पताल में भी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आधा घंटा तक युवक का इलाज शुरू नहीं हो पाया। इलाज में लापरवाही होती देख मुंशी राजेश कुमार ने थोड़ी सख्ती बरती, तो युवक का इलाज शुरू किया गया।
साउथ बिहार एक्सप्रेस से आया था
घायल युवक नंदकिशोर सोनुवा सुंदरगढ़ (ओडि़शा) का रहने वाला है। वह सोमवार की सुबह ही साउथ बिहार एक्सप्रेस से टाटानगर आया था। वह दिल्ली के जनकपुरी में ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है। सूचना पाकर नंदकिशोर के जीजा तरुण कुमार राउत भी रेलवे अस्पताल पहुंचे। वे गोलमुरी पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं।