पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में उठा ट्रैफिक अवैध शराब का मुद्दा

बैठक में उठा ट्रैफिक अवैध शराब का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरआईटीथाना में शांति समिति की बैठक दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। नए थाना प्रभारी ने समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में विधि व्यवस्था पर चर्चा किया गया। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था और अवैध शराब की बिक्री रहा का मुद्दा छाया रहा। पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने अवैध शराब का मुद्दा को उठाते हुए कहा कि वार्ड में खुलेआम अवैध भट्ठियां संचालित हैं। जिस पर पुलिस नकेल कसने में विफल रही है। नए प्रभारी को बताया कि कुछ दिन पूर्व ही महिलाओं ने वार्ड संख्या 21 में भट्टियां को तोड़ा है लेकिन वहां फिर से धंधा जारी है। थाना प्रभारी ने इस पर लगाम लगाए जाने का आश्वासन दिया। मार्ग संख्या 4 में ट्रैफिक समस्या को दुरुस्त किए जाने का भी आश्वासन दिया। नगर पर्षद अध्यक्ष राधा सांडिल ने पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान नगर पर्षद उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, आदित्यपुर थाना प्रभारी अजय कुमार, सब इंस्पेक्टर डीएन ठाकुर, ओम प्रकाश, पार्षद पांडी मुखी, शशि देवी, राज मनि, सुधीर चौधरी, सतीश शर्मा, अरूण कुमार, राकेश कुमार, देवप्रकाश देवता, विष्णु नारायण सिंह, अरूण कुमार, प्रमोद सिंह, सुरेश धारी समेत कई लोग उपस्थित थे।