पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्ति क्लब चक्रधरपुर बना विजेता

पूर्ति क्लब चक्रधरपुर बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर| एसएनहाई स्कूल मैदान में आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब सीएचसी पूर्ति क्लब चक्रधरपुर ने जीत लिया है। दूसरे स्थान पर एकेएस सालडीह टायो की टीम रही। वहीं तीसरे स्थान पर आठ अगस्त क्लब चक्रधरपुर और चौथे स्थान पर रैंबो क्लब आदित्यपुर की टीम रही। सभी टीमों को अतिथि एसपी सेनापति, अमरजीत प्रसाद, वीरेंद्र प्रधान, रेवती सरदार और अनिता केराई के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इधर महिला टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया। जिसमें एकेएसए की टीम विजेता बना। टीम को पुरस्कार स्वरुप तीन हजार नकद पुरस्कार दिया गया। पुरुष विजेता टीम को 23 हजार नगद के साथ खिलाड़ियों को जर्सी एवं उपविजेता टीम को 17 हजार नगद के साथ जर्सी, तीसरे स्थान की टीम को 12 हजार नगद चौथे स्थान की टीम को 10 हजार रुपए का नगद राशि मिला है।मौके पर समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, संस्थापक रुद्र प्रताप महताे, उपाध्यक्ष बोंज गोप, सचिव बबलू सरदार, उप सचिव आलोक कैवर्त, कोषाध्यक्ष उमेश महतो, संरक्षक लालबाबू सरदार एवं ब्रजेश शर्मा उर्फ बिल्लू, महादेव महतो, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।