विमल डे का हफ्ता वसूलता था मोनू
आदित्यपुर| रितेंजयउर्फ मोनू श्रीवास्तव हत्याकांड में मोनू इधर जब से जेल से छूटा था वह गम्हरिया का अपराधी विमल डे के लिए काम कर रहा था। विमल डे के निर्देश पर लोगों से हफ्ता वसूलना उसका धंधा बना हुआ था। पुलिस को मिली अन्य जानकारियों में गम्हरिया के कई लोग आज भी विमल डे से भय खाते हैं और बदले में हफ्ता देते हैं। इधर गम्हरिया का ही सन्नी सिंह एवं अन्य अपराधी विमल डे के इस साम्राज्य पर हक जताने के फिराक में लगे हैं। जिसको लेकर दोनों गुट के बीच गैंगवार भी हो चुका है। मोनू की जान पैसे की वसूली के कारण हुई है। वह विमल डे का दायां हाथ बना हुआ था। इस बात की पुष्टि करते हुए एसपी मदन मोहन लाल ने कहा है कि वे गम्हरिया से गैंगवार को खत्म कर देने के लिए योजना बना रहे हैं और अपने मातहत पुलिस पदाधिकारियों को इस गैंग के युवकों पर नजर रखने का भी निर्देश दे रखा है।