पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की प्रस्तुति पर झूमे लोग

बच्चों की प्रस्तुति पर झूमे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर. आरआईटीथाना मैदान में शनिवार की शाम साईं गुरुकुल के बच्चों ने नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था गुरुकुल के दूसरे वार्षिकोत्सव का। कार्यक्रम में बतौर अतिथि आरएसबी के चेयरमैन एनके बेहरा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय सिंह और नगर पर्षद अध्यक्ष राधा सांडिल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ कला के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करना था। गुरुकुल के 200 बच्चों ने संगीत, नृत्य वाद्य यंत्र से लोगों का मन मोहा। मौके पर साईं गुरुकुल प्रबंधन ने अभिभावकों को भी सम्मानित किया, जो वर्षों से गुरुकुल से जुड़े हैं।