पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां दिखी गंदगी जुट जाते हैं सफाई में

जहां दिखी गंदगी जुट जाते हैं सफाई में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुरमें सुबह टहलने वाले लोगों में गजब का जज्बा है। जहां इन्हें गंदगी दिख जाती है, वहीं ये सफाई अभियान में जुट जाते हैं। शनिवार को समिति के लोगों ने एलआईजी काली मंदिर के सामने उगी झाड़ियों गंदगी की सफाई में ऐसे जुटे कि दो घंटे में वह स्थान चकाचक हो गया। मालूम हो कि राष्ट्र सेवाश्रम समिति की स्थापना कर खुद को स्वच्छता अभियान को समर्पित करने वाले लोगों में अधिकतर ऐसे बुजुर्ग मॉर्निंग वाकर्स हैं, जो प्रधानमंत्री के आह्वान को साकार करने में पिछले दो महीने से प्रयासरत हैं। अभियान से एक-एक कर जुड़ते लोगों से उत्साहित बुजुर्गों ने राष्ट्र श्रमसेवा समिति का गठन कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे हैं। इनका अभियान खरकई के पुराने पुल की सफाई से शुरू हुआ, जो आदित्यपुर थाना परिसर, प्रभात पार्क, जय प्रकाश उद्यान आदि तक पहुंचा। जिला प्रशासन द्वारा इन सार्वजनिक स्थलों को उपेक्षित छोड़ दिया गया था। समिति के लोगों का मनोबल बढ़ाने में नगर पर्षद की अध्यक्ष राधा सांडिल और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय सिंह भी आगे आए। अभियान में समिति के रविंद्र नाथ चौबे, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सपन कुमार दास, कुंदन कुमार, रमेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार झा आदि जुड़े हैं।