दिल्लीमें केजरीवा
भाजपा ‘वन मैन शो पार्टी’
कभीअटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, यशवंत सिंह, यशवंत सिन्हा, प्रमोद महाजन, सुषमा स्वराज, उमा भारती और जाने कई नेताओं की पूरी फौज हुआ करती थी भाजपा के खेमे में। पर आज भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता फौज सर्कस के रिंग मास्टर के रूप में नरेंद्र मोदी के इशारे पर करतब दिखाने वाले शेर बन गए हैं। युवा भारत के बहाने मोदी बुजुर्ग भाजपाइयों को एक-एक कर खामोश करने में कामयाब रहे हैं।
संतोषकुमार, आश्रम कॉलोनी, आदित्यपुर से...
दिल्लीमें केजरीवाल की जीत से एक बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और इसमें धर्म का राग अलापने वाले तथाकथित साधु-संतों और शाही इमाम जैसे कठमुल्लाओं की अब जगह नहीं है। भारत और विशेषकर दिल्ली के मतदाताओं ने एक स्पष्ट मत देकर भारत की गद्दी पर बैठने वालों को झिंझोड़ दिया है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह सबका साथ और सबका विकास लेकर चलें। धर्म पर राजनीति करने वालों की आयु लंबी नहीं होती। भारतीय इतिहास इससे भरा पड़ा है। अतः अब केंद्र को जागने की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत के साथ-साथ स्वच्छ राजनीति का भी श्रीगणेश हो।
शकीलअहमद खान, ईमेल से...
हमें लिखें
आपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है- दैनिकभास्कर, 601-602,पंचवटी टावर हरमू रोड, रांची या ई-मेल भी कर सकते हैं- edit.letter@dbcorp.in