- Hindi News
- प्रेमी गया जेल, प्रेमिका की होगी मेडिकल जांच
प्रेमी गया जेल, प्रेमिका की होगी मेडिकल जांच
बेल्डीह वासियों द्वारा पहले थाना घेराव और दो दिन बाद सड़क जाम किए जाने की घटना के दोषी प्रेमी युगल को मुंबई से वापस लौटने के क्रम में आदित्यपुर पुलिस ने राउरकेला में गिरफ्तार कर लिया है। कल तक बस्ती के लोग इन प्रेमी युगल के लापता होने के लिए आदित्यपुर पुलिस को जिम्मेवार ठहरा रहे थे। प्रेमी युगल को पुलिस ने टीम बनाकर राउरकेला जीआरपी के माध्यम से गिरफ्तार कर यहां लाया है। जिसे शनिवार रात आठ बजे थाने में मीडिया के सामने लाया गया। जिसमें उसने आपबीती बताई।
क्या है मामला
प्रेमीयुगल के अनुसार विगत रविवार की शाम दोनों बाजार करने के लिए बस्ती से गम्हरिया जा रहे थे। तभी बेल्डीह मैदान में बस्ती के सात -आठ युवकों द्वारा प्रेमी लखिंदर गोप के साथ मारपीट कर छिनतई की गई। वहीं उसकी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद दोनों किसी तरह जान बचाकर आदित्यपुर थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। जहां तैनात पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ के बाद दोनों को थाना से घर भेज दिया। लेकिन प्रेमी युगल ग्रामीणों के भय से दोनों वापस घर आने के बजाय मुंबई चले गए। इधर बस्ती के लोग इस घटना के लिए थाना प्रभारी को जिम्मेवार ठहराते हुए उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।