दीपावली तक सुचारु होगी बिजली आपूर्ति
बलियापुर | 12सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को विद्युत सब स्टेशन कार्यालय में एसडीओ बीपी सिंह मासस प्रतिनिधि के बीच घंटों वार्ता हुई। वार्ता में विद्युत जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज सहित अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। एसडीओ ने सभी समस्याओं पर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि दीपावली तक क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो। वार्ता के दौरान प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, संतोष रवानी, महेश्वर महतो, हीरालाल महतो शामिल थे।