- Hindi News
- ग्रामीणों ने ठप किया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य
ग्रामीणों ने ठप किया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य
नालानिर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने अलकडीहा में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को सात घंटे तक ठप कर दिया। कार्य कर रहे ठेकेदार पर पूर्व में बने नाले को जान-बूझ कर तोड़ने का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित ग्रामीण मौके पर कार्यपालक अभियंता को बुलाने तथा ठेकेदार को स्टीमेट दिखाने की बात कह रहे थे। बाद में पीडब्लूडी के जेई अफरोज आलम पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता की। और कार्यपालक अभियंता से वार्ता कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
ठेकेदारपर कार्य में मनमानी का आरोप
बतातेहैं कि झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के दौरान पूर्व में बनाये गये नाले को ठेकेदार द्वारा तोड़ दिया गया है। मुकुंदा दुर्गा मंदिर से लेकर वीरेन मोदक के दुकान तक के नाले को तोड़ दिया गया है। नाला नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी होगी। आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे झामुमो के केन्द्रीय सदस्य युद्धेश्वर सिंह, मासस के फटिक चन्द्र मिश्रा, कांग्रेस नेता भूतनाथ देव ने कहा कि ठेकेदार कार्य मंे मनमानी कर रहा है। कहा कि जब तोड़े गये नाले का निर्माण करने की बात ठेकेदार से कही गई तो ठेकेदार का कहना था कि नाला निर्माण करना उसके स्टीमेट में नहीं है। नेताओं ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान नाला निर्माण हर हाल में होगा। मौके पर प्रभु सिंह, दिलीप निषाद, हीरालाल गोराई, रंजीत मंडल, दिलीप विश्वकर्मा, शीबू मजूमदार थे।