पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के शासनकाल में नहीं हुआ विकास : हेमंत

भाजपा के शासनकाल में नहीं हुआ विकास : हेमंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> मन्नू आलम के समर्थन में संगियाटांड़ में चुनावी सभा को किया संबोधित

भास्करन्यूज | बलियापुर

झामुमोप्रत्याशी मन्नू आलम के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को संगियाटांड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो ने इस बार के चुनाव को चुनौती के रूप में लिया है। झामुमो दिल्ली से झारखंड संपदा को लूटने वाली पार्टी को दरकिनार कर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के शासनकाल में कुछ भी विकास नहीं हुआ। झारखंड को गुजरात के व्यापारी लूटने के लिए राज्य में सरकार बनाकर साजिश रच रहे हैं। कहा कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान नहीं चला रहे हैं। कालाधन वापस लाने, बैंक में खाता खोलने के नाम पर गरीब जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ने दस वर्षों के शासनकाल में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा है।



पर अब राज्य के लोग समझने लगे हैं। भाजपा आपस में फूट डालो और राज करो की नीति अपना रहा है। झारखंड को झामुने ने लड़कर लिया है और संघर्ष कर राज्य को संवारने का भी कार्य करेगा। मौके पर प्रत्याशी मन्नू आलम, सुखलाल मरांडी, ईश्वर, सीताराम सोरेन आदि थे।

चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।