बलियापुर। क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। ठंड के बावजूद लोग सुबह सात बजे मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे थे। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वहीं सिंदरी क्षेत्र के लायंस पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 329 के 28 वोटरों का नाम बलियापुर मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 339 में किए जाने से उन वोटरों में आक्रोश देखा गया। इनका कहना था कि 12 किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करने वाले मतदाताओं की परेशानी को देखने वाला कोई नहीं।
मतदाताओंको भेंट किया गया गुलाब|बलियापुर मेंदर्जनों मॉडल बूथ बनाया गया था। भीखराजपुर उर्दू मध्य विद्यालय के संवेदनशील बूथ संख्या 245 में मतदान करने वाले मतदाता को लोकहित विकास संस्था द्वारा गुलाब भेंटकर सम्मानित किया
गैससिलिंडर से फैली अफवाह|मतदान केकुछ ही देर बाद शहरपुरा जे टाइप कॉलोनी में पांच किलो का सिलिंडर देखा गया। इसके बाद कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। सूचना पर थानेदार रामेश्वर उपाध्याय सदलबल पहुंचे। सिलिंडर को दूर पटका गया, पर कोई क्षति नहीं हुई। पुलिस ने सिलिंडर को जब्त कर लिया। सिंदरी के सभी 49 बूथों पर चाक चौबंद व्यवस्था थी।
सिंदरी बलियापुर पुलिस भी सक्रिय रही।
गोविंदपुर सेठ सुखीराम मवि की बूथ संख्या 90 पर 100 साल की वृद्धा बीच बाजार निवासी लाडो देवी व्हील चेयर में आई और मतदान किया। पोता प्रदीप सिंह लेकर उन्हें आया था। उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। वहीं बहादुरपुर गांव की 99 साल की वृद्व महिला जयंती देवी ने भी मतदान कर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त की।
100 वर्षीया लाडो देवी ने किया मतदान
मतदान केंद्रों पर वोटरों की लगीं लंबी कतारें
गोविंदपुर-बरवाअड्डा| सिंदरीविधानसभा क्षेत्र का चुनाव गोविंदपुर थाना में शांतिपूर्ण मतदान के साथ संपन्न हुआ। यहां 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सुबह से ही लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर लगी रहीं। मौसम खराब रहने के बावजूद बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं नें वोट डाले। बरवाअड्डा में वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हुई। क्षेत्र की तिलैया एवं मरिचो पंचायतों में भारी संख्या में ग्रामीणों ने मतदान किया। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रहने पर मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया।