झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन
भास्कर न्यूज|तिसरा/बलियापुर
झारखंडमुक्ति मोर्चा के बैनर तले स्थानीय नीति लागू करने, जमीन अधिग्रहण बिल वापस लेने आदि मांगांे को लेकर सोमवार को जयरामपुर मोड़ से एक जुलूस निकाला गया। जुलूस चांदकुइंया मोड़, एमओसीपी, अलकडीहा, मुकुंदा आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बलियापुर स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जहां धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य में भाजपा की रघुवर सरकार केन्द्र सरकार से मिलकर राज्य को बर्बाद करने की साजिश रच रही है। जिसका विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जायेगा। राज्य में स्थानीय नीति लागू कर नियमित करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि रघुवर सरकार की मनमानी झारखंड में नहीं चलने दी जायेगी।
जमीन अधिग्रहण अध्यादेश जनविरोधी है। भाजपा सरकार झारखंड वासी, मूल वासी की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय नीति लागू करे। नहीं तो आने वाले समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला नहीं बल्कि पूरे राज्य में आंदोलन चलाने का काम करेगा।
मौके पर युद्धेश्वर सिंह, अशोक सिंह, सुभाष सिंह, बादल मोदक, रंजीत मंडल, ईश्वर मरांडी, दिलीप रवानी, विनोद दास, लाल मोहन महतो, कन्हाई सिंह, मंजीत सिंह आदि थे।