12 को एसीसी का चक्का जाम
सिंदरी|बलियापुर प्रखंडके भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रांगामाटी आरएमफोर कॉलोनी में बैठक की। प्रखंड कमेटी भाजपा के कोषाध्यक्ष मुकेश महतो, विकास महतो ने कहा कि सिन्दरी एसीसी कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर बीते जनवरी माह में एसीसी प्रबंधन तथा जिला प्रशासन को मांगपत्र दिया गया था। अब तक कोई भी कार्यवाई नहीं हुई है। ऐसे में बाध्य होकर 12 फरवरी से एसीसी का चक्का जाम आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी एसीसी प्रबंधन की होगी।