पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण स्वच्छता पर सेमिनार आयोजित

पर्यावरण स्वच्छता पर सेमिनार आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर|बीबीएम इंटरकॉलेज में सोमवार को पर्यावरण स्वच्छता पर सेमिनार आयोजित किया गया। शिक्षाविद् ओमियाेकांत सरकार ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबों का कर्त्तव्य ही नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व है। पर्यावरण हरा भरा रहने से स्वच्छ जलवायु के साथ प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। सेमिनार में मौजूद छात्र-छात्राओं को एक-एक पेड़ लगाने की सलाह दी। मौके पर प्राचार्य सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, वरुण सरकार, सुरेश महतो, अरुण महतो आदि उपस्थित थे।