पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {ग्रामीणों ने सीओ से की जांच करने की मांग

{ग्रामीणों ने सीओ से की जांच करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ग्रामीणों ने सीओ से की जांच करने की मांग

डीबी स्टार . बलियापुर

ओरभीठानया प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में अड़चन आने से ग्रामीणों में रोष है। इसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को हस्ताक्षर युक्त आवेदन सीओ को सौंपा। सीओ से विद्यालय निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि 12 सितंबर को ओरभीठा शिव मंदिर प्रांगण में विद्यालय की जमीन के लिए बैठक हुई थी। इसमें सीओ, बीडीओ, बीईर्इओ के अलावा मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। सर्वसम्मति से मौजा संख्या 158, खाता संख्या 201, प्लाॅट संख्या 5087 की दो एकड़ जमीन के 10 डिसमिल हिस्से को नया प्राथमिक विद्यालय के भवन के लिए चिह्नित किया गया। ग्रामीणों का अारोप है कि राजू रवानी और अन्य जमीन के इस टुकड़े को अपने दखल में बता रहे हैं। उन्होंने अंचलकर्मी द्वारा लगाए गए मापी के निशान को हटा दिया है। ग्रामीणों ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

चिह्नितजमीन पर ही बनेगा स्कूल : सीओसागरी बरार ने कहा कि जो जमीन चिह्नित की गई है, वह सरकारी है। विद्यालय का भवन उसी जमीन पर बनाया जाएगा। गांव में विद्यालय नहीं है। गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए दो किलोमीटर दूर परसबनिया मध्य विद्यालय में जाना पड़ता है।

भू-विवाद में रुका ओरभीठा में स्कूल भवन का निर्माण