मारपीट में चार युवक जख्मी
गोविंदपुर | बलियापुररोड करमाटांड़ स्थित स्मार्ट होम में गुरुवार को हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो को बोकारो रेफर किया गया। अन्य दो लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में खुर्शीद अंसारी ने गोविंदपुर थाने में दस लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने लिखा है कि गिराए गए बालू का बकाया राशि मांगने गए थे। इसी को लेकर पहले दोनों पक्षों में बाता बाती और फिर हाथापाई हुई। उसने आरोप लगाया है कि स्र्माट होम प्रबंधन के लोगों ने उनलोगों पर हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में खुर्शीद अंसारी, रिजवान अंसारी, रजा कादरी मनीर निजामी हैं। पुलिस ने आशुतोष लाला को हिरासत में लिया गया है।