गोविंदपुर . गोविंदपुर-बलियापुरसड़क पर गोरतुपा मोड़ के पास शनिवार की रात नौ बजे हाइवा और ऑल्टो में टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बलियापुर प्रखंड के बाघमारा का रहने वाला है। वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।