पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेट पास को मिलेगी नौकरी : मरांडी

टेट पास को मिलेगी नौकरी : मरांडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडकी जनता ने राज्य में झाविमो की सरकार बनाई, तो 14 वर्षों में हुए घोटालों की जांच के लिए आयोग बनाया जाएगा और दोषियों को जेल पहुंचाया जाएगा। ये बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को तोपचांची में डाॅ सबा अहमद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। तोपचांची हटिया मैदान में आयोजित सभा में मरांडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को लूटा है। जेवीएम की सरकार बनी, तो झारखंड के बालू पर पंचायतों का अधिकार होगा। राज्य में अपराध भी बढ़ रहा है। पूर्व सीएम मरांडी बोले, मैं दावा करता हूं कि जेवीएम की सरकार बनने के साठ दिनों के अंदर राशन कार्ड और राशन दोनों मिल जाएंगे। वहीं टेट पास युवकों को भी 90 दिनों के अंदर नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर केके तिवारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेवीएम में शामिल हो गए।

खेत से बाबूलाल को लेकर उड़ा हेलिकॉप्टर

बाबूलालमरांडी के हेलिकाॅप्टर को सभा स्थल से हटाकर खेत में उतारा गया और वहीं से उसे उड़ाया गया। हुआ यूं कि सभा स्थल पर जो हेलिपैड बनाया गया था, वहां से हेलिकॉप्टर उड़ाना पायलट को असुरक्षित लगा। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से बात की और सुरक्षित जगह के बारे में पूछा। पास में ही एक खाली खेत दिखाई दिया। कार्यक्रम समाप्त होते ही बाबूलाल को लेकर सुरक्षाकर्मी खेत की ओर चल दिए। फिर हेलिकॉप्टर भी सभा स्थल से उड़कर खेत में उतरा। लोगों की समझ में कुछ नहीं आया। खेत से ही पूर्व सीएम को लेकर हेलिकॉप्टर उड़ा। बाद में अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर खेत से हेलिकॉप्टर उड़ाया गया।

तोपचांची में आयोजित सभा में मौजूद बाबूलाल, प्रत्याशी सबा अहमद अन्य।

बाबूलाल ने रेखा के लिए मांगे वोट