पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्य में लग गया है जंग : आनंद

विकास कार्य में लग गया है जंग : आनंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माससकी चुनावी सभा गुरुवार को बलियापुर चौक के पास हुई। प्रत्याशी सह मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि राज्य में अवसरवादी पूंजीपति ताकत हावी हो रहे हैं। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद भ्रष्टाचार काे बढ़ावा मिला है। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी, प्रशासन अपने अधिकार दायित्व पालन नहीं करने से सरकारी विकास कार्य में जंग लग गया है।

आनंद महताे ने अवसरवादी प्रत्याशी से सावधान रहने को कहा। कहा कि मासस ही गरीब किसान मजदूरों के सुख-दुख के साथी हैं। सभी को विषम परिस्थिति में एकजुट होने की जरूरत है। चुनावी सभा को हलधर महतो, हरिप्रकाश पप्पू, आशा हेंब्रम, गीता देवी, आनंदमयी पाल, बबलू महतो, गणेश महतो, देवाशीष पांडेय समेत काफी संख्या में लोगों ने संबोधित किया।

सभा में मंचासीन मासस प्रत्याशी आनंद महतो, हलधर महतो अन्य।