रेखा ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
बलियापुर | सिंदरीविधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा की प्रत्याशी रेखा मंडल ने सोमवार को बलियापुर के ढ़ांगी, करमाटांड़, पलानी, निचितपुर, गुलूडीह आदि दर्जनाें गांवों का दौरा किया। कहा कि ग्रामीण किसान सिंचाई की सुविधा नहीं रहने के कारण धान सब्जी की खेती नहीं कर पा रहे हैं। विधायक ने सिंचाई सुविधा को लेकर कोई पहल नहीं किया। जनप्रतिनिधि किसान से झूठे वादे कर उनके अरमानों से खिलवाड़ किया। जनसम्पर्क में गणपत महतो, मनबोध रवानी, सूर्यकांत सोरेन, फूदन किस्कू, मथुर मंडल आदि उपस्थित थे।