पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू को जिताने की अपील

जदयू को जिताने की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरी | सिंदरीविधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी सुशील सिंह ने सोमवार को तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। सिंह ने सिंदरी बलियापुर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। जनता से जदयू के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में विकास करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में आए हैं। जनता से झूठे वादे करने वाले जनप्रतिनिधि को इस बार हार का मुंह देखना होगा। जनता दल-बदलुओं को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि सिंदरी का विकास लाल झंडा वालों ने भी नहीं होने दिया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ दीपक कुमार जैदिया, भरत सिंह, इंद्रमोहन सिंह, नीरज महतो, रघुनाथ, एसएस हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।