रेखा मंडल ने किया तूफानी दौरा
बलियापुर | सिंदरीविधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा की प्रत्याशी रेखा मंडल ने शहरपुरा शहर में मंगलवार को तूफानी दौरा किया। इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों से मिलीं। लोगों को जेवीएम के पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि फिर से सिंदरी को विकास की राह पर ले जाना है तो झाविमो को वोट दें। उनके साथ हीरा मंडल, सीतू रवानी, महेश मंडल, मानिक मंडल, मधु सिंह, त्रिपुरारी केवट, राम चरित्र हलखोर आदि सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।