- Hindi News
- भाजपा जनता का सच्चा सेवक नहीं हो सकती : बलियावी
भाजपा जनता का सच्चा सेवक नहीं हो सकती : बलियावी
सिंदरीविधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में बलियापुर में मंगलवार को चुनावी सभा का आयोजन किया गया। चुनावी सभा को सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान मोदी की जमकर आलोचना की। कहा कि भाजपा वोट का सौदागर है। जवान के शहीद के नाम पर, धर्म के नाम पर तो कभी कालाधन वापस लाने के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। यह कभी भी जनता का सच्चा सेवक नहीं हो सकता। कहा कि खेतों में हरियाली, युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य शिक्षा के नाम पर वोट मांगने वाला ही सच्चा जन प्रतिनिधि जनता का सेवक हो सकता है। कहा कि राज्य में दस वर्षों के शासनकाल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर लूट खसोट ही किया है। स्पष्ट रूप से कहा कि सिंदरी में अगर फिर से पुराने दिन देखने हैं तो यहां से सुशील कुमार सिंह को जनता जीताने का काम करे। सभा को संबोधित करने वालों में सुशील सिंह, पिंटू सिंह, गंभीर रविदास, उमेश चौबे आदि ने भी संबोधित किया।
जदयू प्रत्याशी सुशील सिंह के लिए वोट मांगते गुलाम रसूल बलियावी।