गोविंदपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हटा अतिक्रमण
गोविंदपुरके अतिक्रमणकारियों एवं फुटपाथियों पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अतिक्रमण हटाओ अभियान से एक ओर सड़कें जहां चैड़ी नजर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सैकड़ों परिवार सड़क पर गए हैं। सीओ प्रेम कुमार तिवारी एवं थानेदार देवव्रत पोद्वार की अगुवाई में यह अभियान चला। अभियान शुरू होने के पूर्व कतिपय दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने बुलडोजर आने के बाद अतिक्रमण हटाया। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था वहां प्रशासन ने बुलडोजर के सहारे अतिक्रमण हटाया। गोविंदपुर थाना के सामने सब्जी हटिया, जीटी रोड किनारे सरकारी अस्पताल के आगे से वाणी मंदिर तक एवं बलियापुर रोड में बुलडोजर चला। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। गुरुवार को जीटी रोड के शेष हिस्से, टुंडी रोड एवं भिलेज रोड में अभियान चलाया जाएगा।
भेदभावबरतने का भी आरोप|अतिक्रमण हटानेसे फुटपाथी दुकानदार तबाह हैं। वे प्रशासन को कोस रहे हैं। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव बरता जा रहा है। कच्चे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। पक्का अतिक्रमण पर हाथ नहीं लगाया जा रहा है।
नजारा देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
अतिक्रमणहटाओ अभियान का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। लंबे समय के बाद लोगों को यह नजारा देखने को मिला था। इसके पूर्व 1996 में जीटी रोड की फोर लेनिंग के दौरान तोड़फोड़ हुई थी। अतिक्रमण हटने से एक ओर सड़कें चौड़ी सुंदर नजर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सैकड़ों लोगों की रोजीञरोटी छिन गई है। भीड़ में कई लोग कमेंट कर रहे थे कि यही भाजपा के अच्छे दिन हैं। वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर सरकार लोगों की रोजी-रोटी पर लात मार रही है।
सही ढंग से मापी नहीं
करने का आरोप
गोमो|पुराना बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने में किसी का पूरा तो किसी का थोड़ा हिस्सा टूटने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने गलत ढंग से मापी कराई है। दोबारा मापी कराया जाना चाहिए। साथ ही और जगहों का भी अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।बता दें कि इसके पहले तत्कालीन सीओ राजेंद्र कुमार के समय जब प्रशासन ने मापी कराई थी तो उस वक्त पुराना बाजार में लोगों के काफी जमीन जा रहे थे, लेकिन इस बार जो मापी कराई गई है उसमें काफी कम ही चौड़ाई निकल पा रही है। इस संबंध में जदयू नेता मोबिन अंसारी ने कहा कि प्रशासन ने इसमें भेदभाव किया है और गलत ढंग से मापी कराई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जमीन का नक्शा ठीक से जांच कराकर दोबारा मापी कराए, ताकि लोगों के बीच जो भ्रम है वह दूर हो सके।
गोविंदपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जुटी लोगों की भीड़।